Barabanki City

बाराबंकी न्यूज : दीपावली से पहले बुझ गए घर के चिराग, बेकाबू सफारी ने चार दोस्तों की जिंदगी छीनी

अयोध्या हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, दो युवकों की शादी तय थी, दो चचेरे भाई तमिलनाडु से घर लौटे थे, घिसटती रही बाइक, ग्रामीणों ने लगाया जाम, ड्राइवर को पीटा

बाराबंकी, 2 नवंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार टाटा सफारी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक सफारी में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। कुछ दूरी पर कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने किसी तरह उन्हें शांत किया।

barabanki-safari-accident-char-doston-ki-maut (2)

बैसनपुर कट के पास हुआ हादसा, सफारी में फंसकर घिसटती गई बाइक

सड़क हादसा हाईवे के बैसनपुर कट के पास हुआ। रामसनेहीघाट क्षेत्र के दलसिंहपुर में रहने वाले चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर एक धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने जा रहे थे। सभी चार लोग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफारी ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक कार में फंस गई। कार आगे बढ़ती रही और बाइक सड़क पर घिसटती चली गई। इस दौरान चिंगारियां भी निकलने लगीं। कुछ दूर जाने के बाद सफारी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

ये भी पढ़ें:

barabanki-safari-accident-char-doston-ki-maut (3)

Advertisement

तीन युवकों ने मौके पर तोड़ा दम, चौथे की इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे में चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। चौथे घायल गया प्रसाद यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। मृतकों की पहचान दलसिंहपुर निवासी अनिल यादव, अनूप रावत और विमलेश व गया प्रसाद के रूप में हुई है। इसमें अनिल के चचेरे भाई गया प्रसाद ने भी लखनऊ लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

barabanki-safari-accident-char-doston-ki-maut (4)

ग्रामीणों ने चालक को पीटा, हाईवे पर लगाया जाम, कई थानों की पुलिस पहुंची

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण हाईवे पर उतर आए। हादसे के बाद पलट गई सफारी (UP32 JD 8256) चला रहा ड्राइवर भीड़ के हत्थे चढ़ गया। उसकी जमकर पिटाई की गई। वहीं लोगों ने सड़क भी जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग 5 किमी लंबी कतार में फंसे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

barabanki-safari-accident-char-doston-ki-maut (5)

दो दोस्तों की शादी तय थी, तीसरे की बहन की शादी इसी माह तय है

हादसे में जान गंवाने वाले विमलेश और अनूप की शादी तय हो चुकी थी। वहीं अनिल दो दिन पहले ही तमिलनाडु से घर लौटा था। तीनों युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम छा गया। गया प्रसाद भी अपने चचेरे भाई अनिल के साथ तमिलनाडु में रहकर काम करता था। पिता रामजस अपने बड़े बेटे गया प्रसाद के घर वापस आने से खुश था। घर में बेटी की शादी इसी माह नवंबर में होनी है। खरीदारी चल रही थी और सभी हंसी-खुशी उसकी डोली उठने का इंतजार कर रहे थे। घायल होने के बाद सभी उसके सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत की खबर भी आ गई। घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में पसरा सन्नाटा और गहरा हो गया।

ये भी पढ़ें  चाय को लेकर पति से हुआ झगड़ा... पत्नी ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link