Barabanki City

बाइक मांगने पर दुल्हन का निकाह से इंकार… 12 घंटे में दोनों ने खोज लिया नया जीवन साथी

फतेहपुर तहसील क्षेत्र का मामला, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर पट्टी के युवक से तय हुआ था रिश्ता, जिम्मेदार लोग भी नहीं सुलझा पाए दहेज को लेकर उपजा विवाद

बाराबंकी, 7 जून 2026ः

यूपी के बाराबंकी में पांच घंटे में ही एक निकाह के टूटने का दिलचस्प मामला सामने आया है। दहेज के विवाद के बाद दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हे को बिना दुल्हन ही बरात लेकर वापस लौटना पड़ा। वर-वधू पक्ष ने आपसी सहमति से दोनों के बीच तलाक करा दिया। इसके 12 घंटे बाद ही युवक-युवती को अपना नया जीवन साथी मिल गया।

फतेहपुर तहसील क्षेत्र स्थित नालापार दक्षिणी इलाके की युवती का निकाह जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर पट्टी के रहने वाले जावेद के साथ तय हुआ था। बारात दुल्हन के घर पहुंची। सारी रस्मों के बाद निकाह संपन्न कराया जा रहा था, तभी मेहर अदायगी के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान कुछ बरातियों ने गाली-गलौज की, जिससे माहौल बिगड़ गया।

विवाद बढ़ने पर युवती के पिता ने गांव के जिम्मेदार लोगों से मदद मांगी। जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। लड़की पक्ष का आरोप था कि कुछ बराती शराब के नशे में थे और वर पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:

सारे मामले की जानकारी जब दुल्हन को हुई तो वह अपना आपा खो बैठी। उसने निकाह से मना कर दिया। लोगों ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार तलाक के बाद अगले दिन युवती का निकाह फतेहपुर क्षेत्र में ही दूसरे युवक से हो गया। वहीं, युवक का भी बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में दूसरा निकाह हो गया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  ऑटो से आए चोर, ढाई घंटे रुके...तार व मशीनें उठा ले गए, दो अन्य घरों से लाखों का माल उड़ाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button