Barabanki City

Barabanki News : युवक को रकम दोगुनी करने का झांसा, ऑनलाइन गेमिंग में डूब गए 11 लाख

1 WIN APP के जाल में फंसा युवक, रकम दोगुनी करने का दिया गया था लालच,पैसे निकालने के लिए दोबारा जमा कराने को कहा, पत्नी के खाते से भी ट्रांसफर की रकम

बाराबंकी, 17 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में ऑनलाइन गेमिंग ऐप 1 WIN APP के जरिए एक युवक से 11 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। ऐप पर गेम में लगाई गई रकम दोगुनी करने का लालच देकर उससे अलग-अलग खातों से पैसे जमा कराए गए। जब युवक ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो उससे अतिरिक्त पैसे जमा करने को कहा गया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

चार महीने तक जमा कराई जाती रही रकम

मामला सुबेहा क्षेत्र के रेहुआ गांव निवासी सरवर से जुड़ा है। उसने बताया कि उसे इंटरनेट के जरिए 1 WIN APP के बारे में जानकारी मिली थी। ऐप पर गेम जीतने के बाद लगाई गई रकम दोगुनी करने का दावा किया जा गया था। उसने 12 मई से 29 अगस्त के बीच इस ऐप पर गेम खेला।

पत्नी व भतीजे के अकाउंट से भी भेजी रकम

सरवर के मुताबिक, उसने मई महीने में अपने यूको बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों में 7,39,999.21 रुपये जमा किए। जून में अपनी पत्नी नगमा के एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते से 2,82,998.28 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद अगस्त में अपने भतीजे रहमान के यूको बैंक खाते से 79,500 रुपये ऐप के लिंक पर जमा किए।

ये भी पढ़ें:

रकम निकालने के लिए मांगे गए अतिरिक्त पैसे

आरोप है कि जब उसने ऐप में जमा रकम के साथ मुनाफा निकालना चाहा तो उसे बताया गया कि पहले कुछ अतिरिक्त पैसे जमा करने होंगे। इसके बाद ही रकम निकालने की सुविधा मिलने की बात कही गई। इस तरह अलग-अलग खातों से कुल 11,02,497.49 रुपये जमा कराने के बाद भी उसे पैसे वापस नहीं मिले।

Advertisement

तीन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई

सरवर ने इस मामले में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल यानी NCRP पर तीन शिकायतें दर्ज कराई थीं। पुलिस ने शुक्रवार को मिली तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सरवर द्वारा दिये गए डिजिटल एविडेंस के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी : दिल्ली से मासूम बेटों के शव लेकर घर लौटा परिवार... रो पड़ा गांव, जानें पूरा मामला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link