AyodhyaBarabanki City

बाराबंकी से अयोध्या तक फूलों की बारिश, BJP के राष्ट्रीय महामंत्री का जोश भरा स्वागत

सफेदाबाद से भिटरिया तक राज्यमंत्री सतीश शर्मा व एमएलसी अंगद सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, रानीमऊ में विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में स्वागत, रौनाही टोल प्लाजा पर जेसीबी से बरसे फूल, एक कुंतल की माला पहनाकर गदा भेंट की गई

अनिल निषाद

बाराबंकी/अयोध्या, 31 अगस्त 2026:

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर सोमवार को कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। लखनऊ से बस्ती जाते समय बाराबंकी से लेकर अयोध्या तक कई जगह उनका स्वागत किया गया। सफेदाबाद, चौपुला बाईपास, भिटरिया बाईपास से लेकर रानीमऊ तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

सफेदाबाद से भिटरिया तक जुटे कार्यकर्ता

ये भी पढ़ें:

बाराबंकी के सफेदाबाद व चौपुला बाईपास पर हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए भाजपा एमएलसी अंगद सिंह व संगठन के पदाधिकारी व भाजपा नेता केपी तिवारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के भिटरिया बाईपास पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की अगुवाई में भी स्वागत कार्यक्रम हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर हरीश द्विवेदी का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी हुई।

Advertisement

बधाई के जोश में टूटा स्वागत मंच

चौपुला में स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया था। कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। मंच पर जैसे ही हरीश द्विवेदी पहुंचे और उन्हें माला पहनाई गई तो भीड़ बेकाबू हो गई। सभी बड़े माले के भीतर महामंत्री के साथ फोटो खिंचवाने को बेताब हो उठे। इसी अफरातफरी में कमजोर मंच गिर गया। इसमें 3 कायर्कर्ताओं को मामूली चोट आई है।

ayodhya-bjp-mahamantri-harish-dwivedi-grand-welcome (2)

रानीमऊ में विधायक की अगुवाई में स्वागत

अयोध्या-बाराबंकी सीमा के रानीमऊ पहुंचने पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के बीच फूल-मालाएं पहनाई गईं। कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।

जेसीबी से हुई फूलों की बारिश

रौनाही टोल प्लाजा पर स्वागत का अंदाज खास रहा। यहां गोसाईगंज के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की अगुवाई में जेसीबी से हरीश द्विवेदी पर फूलों की बारिश की गई। इसके बाद उन्हें करीब एक कुंतल की विशाल माला पहनाई गई। कार्यकर्ताओं ने गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वस्ति वाचन के बीच हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

ayodhya-bjp-mahamantri-harish-dwivedi-grand-welcome (3)

अयोध्या शहर में भी कई जगह स्वागत

अयोध्या में सहादतगंज-जनौरा बूथ नंबर चार के पास भी हरीश द्विवेदी का स्वागत किया गया। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। सड़क किनारे अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

2047 के विकसित भारत का जिक्र

स्वागत कार्यक्रमों के दौरान हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं।

2027 चुनाव को लेकर दावा

हरीश द्विवेदी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें  अंकित का वीडियो वायरल, गरमाई जातिवाद की बहस, आकाश आनंद ने Rapido और मोहन भागवत को घेरा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link