Barabanki City

बाराबंकी न्यूज : बीमार साथियों का दर्द लेकर खोला दफ्तर, पेंशनरों ने इस Online सिस्टम के खिलाफ खोला मोर्चा

Medical Reimbursement के ऑफलाइन दावे स्वीकार न करने का मामला गरमाया, रैली निकालने का लिया फैसला

बाराबंकी, 20 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने आंदोलन का फैसला किया है। उनका कहना है कि बुजुर्ग पेंशनरों के लिए चिकित्सा व्यय पूर्ति (Medical Reimbursement) की भरपाई के लिए ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता परेशानी बन गई है। इस व्यवस्था से इलाज में दिक्कतें आ सकती हैं। इसी समस्या को लेकर संगठन लखपेड़ाबाग चौराहे स्थित कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालेंगे। वहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता से बढ़ी परेशानी

एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिला अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने कहा कि चिकित्सा व्यय पूर्ति यानी Medical Reimbursement के दावों को ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य किए जाने से बुजुर्ग पेंशनरों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। शासनादेश के तहत 1 अक्टूबर से दावे केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाने की व्यवस्था लागू की गई है। इससे उन पेंशनरों को परेशानी हो रही है, जिन्हें तकनीकी जानकारी की कमी या उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में मुश्किल होती है।

आश्वासन के बाद भी नहीं बदला नियम

बाबूलाल वर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। उस दौरान नियम में जरूरी बदलाव का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में जारी शासनादेश में ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता बरकरार रखी गई। संगठन का कहना है कि इस व्यवस्था के चलते बीमार बुजुर्ग पेंशनरों के इलाज से जुड़े दावों में देरी की आशंका है।

ये भी पढ़ें:

विधायकों, सांसदों को ऑफलाइन छूट पर सवाल

एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि जब विधायकों और सांसदों को अपने चिकित्सा खर्च के दावे पहले की तरह ऑफलाइन जमा करने की छूट मिली हुई है, तो बुजुर्ग पेंशनरों के लिए यह विकल्प क्यों नहीं रखा गया। संगठन ने सभी पेंशनरों के लिए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा बहाल करने की मांग की है।

Advertisement

जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी रैली

एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन का निर्णय लिया। दो नवंबर को रैली लखपेड़ाबाग चौराहे स्थित सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कार्यालय से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर ऑनलाइन व्यवस्था से हो रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की जाएगी।
barabanki-pensioners-medical-reimbursement-protest (2)

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला मंत्री अशोक सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, सर्वजीत यादव, सुरेंद्र कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, चंद्रशेखर वर्मा, सुशीला वाजपेई, मुन्नी सिंह, सुशीला अंसारी, राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. एसएम हैदर, रामगोपाल चौधरी, रामदयाल वर्मा, शकुंतला मिश्रा, सुदामा सिंह, लालजी वर्मा, जेएन रावत, राधेश्याम वर्मा, मधुकर खरे, हरिनाम रावत, राम सागर वर्मा, रवींद्र यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  माहौल खराब कर रहे थे ओयो होटल...अफसरों की चौखट पर पहुंचीं महिलाएं, फिर पड़ा छापा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link