Lucknow City

Lucknow Traffic : आज दो बड़े आयोजन, हजरतगंज से वृंदावन योजना तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें रूट!

5100 कन्याओं के पूजन और सीएम योगी के कार्यक्रम से बदली राजधानी की यातायात व्यवस्था, कई प्रमुख रास्तों पर रोक, कई क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक संभलकर निकलें

लखनऊ, 17 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज दो बड़े आयोजनों के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। हजरतगंज स्थित जनभवन (राजभवन) परिसर में 5100 कन्याओं के पूजन और भोज कार्यक्रम के कारण दोपहर एक बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं, पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक मतदाता सम्मेलन के चलते दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक कई रास्तों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में सीएम योगी भी पहुंचेंगे। ऐसे में घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी जरूर कर लें, ताकि जाम में फंसने से बच सकें।

हजरतगंज में इन रास्तों पर दोपहर तक रोक

जनभवन में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर बंदरियाबाग चौराहे से जनभवन, डीएसओ चौराहा और हजरतगंज की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन गोल्फ क्लब चौराहा, लालबत्ती चौराहा, एसएन ओवरब्रिज और कैंट होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

लालबत्ती चौराहे से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा और सिसेंडी तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोककर बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब या एसएन ओवरब्रिज-कैंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हजरतगंज चौराहे से जनभवन, डीएसओ चौराहा और बंदरियाबाग की ओर जाने के बजाय वाहन सिकंदरबाग, दैनिक जागरण चौराहा अथवा रॉयल होटल और बर्लिंगटन चौराहे का रास्ता अपना सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

रॉयल होटल चौराहे से सिसेंडी, डीएसओ, एनेक्सी, प्रेरणा केंद्र और लालबत्ती चौराहे की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, 1090 चौराहे से रोडवेज बसें गोल्फ क्लब और बंदरियाबाग की ओर नहीं जा सकेंगी। इन बसों को बैकुंठ धाम और चिरैयाझील तिराहे की ओर से निकाला जाएगा। पार्क रोड चौराहे से डीएसओ चौराहे की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। डीएसओ-पार्क रोड और पार्क रोड-हजरतगंज के बीच एकल मार्ग व्यवस्था भी निलंबित रहेगी।

Advertisement

वृंदावन योजना में कई सेक्टरों के रास्ते बंद

पीजीआई क्षेत्र में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर होने वाले सम्मेलन के चलते वृंदावन योजना के सेक्टर-7सी, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-13, सेक्टर-16 और सेक्टर-18 समेत कई स्थानों से सेक्टर-15 स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

सेक्टर-7सी रेलवे अंडरपास, सेक्टर-8 शहीद पथ अंडरपास, मामा तिराहा, ज्ञान सरोवर नहर पुल और सेक्टर-16 की बड़ी पानी की टंकी के आसपास से आने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गों से निकाले जाएंगे। वाहन चालकों को चिरैयाबाग, तेलीबाग, उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड, शहीद पथ रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास और निर्धारित सेक्टर मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। सेक्टर-18 वृंदावन योजना गेट और पेट्रोल पंप तिराहे से ट्रॉमा सेंटर, सपना एन्क्लेव और कार्यक्रम स्थल की ओर भी सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

एंबुलेंस के लिए रास्ता रहेगा खुला

यातायात पुलिस के मुताबिक डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, शव वाहन, दमकल और स्कूली वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। किसी मार्ग पर असुविधा होने या यातायात संबंधी जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। वाहन चालक निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

ये भी पढ़ें  अयोध्या की दीप-आभा से मिली प्रेरणा, मॉस्को में होगी रामलीला, जानिए कौन बनेंगे श्रीराम, सीता और हनुमान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link