Barabanki City

Barabanki News : खेत में धड़ से अलग हो गया किसान का सिर, शव देखकर पत्नी की हालत बिगड़ी, जानें पूरा मामला

खेत की जुताई कर रहा युवक रोटावेटर की चपेट में आया, पत्नी गीता अस्पताल में भर्ती, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

बाराबंकी, 19 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 30 वर्षीय किसान प्रेम प्रकाश की मौत हो गई। मशीन में कुछ फंसने की आवाज सुनकर वह चलते स्टार्ट ट्रैक्टर रोककर नीचे उतरा था। रोटावेटर का शाफ्ट घूम रहा था, तभी उसका सिर मशीन में फंस गया। हादसा इतना गंभीर था कि सिर धड़ से अलग होकर करीब पांच फीट दूर जा गिरा।

आलू की बुवाई के लिए खेत जोत रहा था किसान

बड्डूपुर क्षेत्र के हसुवापारा गांव निवासी प्रेम प्रकाश उर्फ पिंटू गौतम रविवार रात अपने चाचा रवि के खेत में जुताई करने गया था। खेत में आलू की बुवाई होनी थी। रात करीब नौ बजे वह ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत जोत रहा था। एक घंटे तक काम करने के बाद मशीन से कुछ फंसने की आवाज आने लगी।

मशीन देखने के लिए नीचे उतरा

आवाज सुनकर प्रेम प्रकाश ने ट्रैक्टर को न्यूट्रल किया। इसके बाद वह नीचे उतरकर रोटावेटर देखने लगा। उस समय मशीन का शाफ्ट घूम रहा था। इसी दौरान उसका सिर उसकी चपेट में आ गया। कुछ ही सेकेंड में सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। खेत में आसपास की मिट्टी खून से लाल हो गई थी। मौजूद चाचा रवि ने हादसा देखकर ट्रैक्टर बंद किया। इसके बाद शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया।

ये भी पढ़ें:

पति का शव देखकर बेहोश हुई पत्नी

हादसे की खबर मिलते ही प्रेम प्रकाश की पत्नी गीता देवी खेत पर पहुंचीं। पति का क्षत-विक्षत शव और वहां खेत का भयावह मंजर देखकर वह बदहवास हो गईं। रोते-रोते बेहोश होने पर ग्रामीणों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने भी अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी दी है।

Advertisement

पांच साल पहले हुई थी शादी, घर में हैं दो मासूम संताने

प्रेम प्रकाश की शादी करीब पांच साल पहले गीता देवी से हुई थी। उनके परिवार में चार साल की बेटी अविष्का और एक साल का बेटा लवी है। पिता की मौत के बाद बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग उसे संभालने में जुटे रहे। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रवि की दर्दनाक मौत से परिवार के साथ पूरा गांव शोक में डूबा है।

ये भी पढ़ें  सूदखोरों के आतंक से परेशान होकर व्यापारी नीरज जैन ने दी थी जान...रिटायर्ड दरोगा समेत 7 पर केस

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link