Barabanki City

Barabanki News : मोबाइल लेकर मायके पहुंचा देवर, विरोध पर भिड़े रिश्तेदार, पिटाई में गई पिता की जान

भाभी रुखसाना के टूटे मोबाइल की जगह नया फोन लेकर पहुंचा था देवर, पिता से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, जेठ-देवर पर पिटाई का आरोप

बाराबंकी, 18 अक्टूबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में बेटी के मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद जानलेवा बन गया। जहांगीराबाद क्षेत्र के फज्जुलागंज में कुर्बान अली की पिटाई के बाद मौत हो गई। आरोप है कि बेटी के जेठ-देवर ने उनके साथ मारपीट की। पिटाई के बाद बेदम होकर सड़क पर गिरते ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपी जेठ व देवर भाग खड़े हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति सऊदी में, मायके में रह रही थी बेटी

फज्जुलागंज निवासी कुर्बान अली की बेटी रुखसाना का निकाह बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रसूलपुर के एक युवक से हुआ था। उसका पति काम के सिलसिले में सऊदी अरब में रहता है। पति के विदेश में रहने के कारण रुखसाना अपने मायके में रह रही थी। बताया गया कि बेटी के ससुराल नहीं जाने से कुर्बान अली नाराज रहते थे।

नया मोबाइल लेकर पहुंचा था देवर

रुखसाना का मोबाइल टूट गया था। उसने अपने पति से नया फोन मंगाया था। शनिवार शाम उसका देवर आबिद मोबाइल लेकर फज्जुलागंज पहुंचा। इस दौरान कुर्बान अली ने विरोध किया। कहासुनी बढ़ने पर उन्होंने बेटी के देवर को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वहां मौजूद एक पड़ोसी ने भी युवक की पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के लौटने के बाद फिर हुई मारपीट

विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया, फिर वहां से लौट गई। इसके बाद रुखसाना का जेठ मुजम्मिल भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि जेठ ने अपने भाई के साथ मिलकर कुर्बान अली की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान वह गिर पड़े। इसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई इससे पहले भीड़ हमलावर होती दोनों भाई भाग खड़े हुए।

Advertisement

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी आफताब आलम ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मारपीट की परिस्थितियों सहित घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें  एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने ली होनहार शिक्षिका की जान...बिहार से आई लाश देख बिलखा परिवार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link