Barabanki City

बाराबंकी को मिला नया उप निबंधक कार्यालय, मंत्री ने अफसरों को दी ये वार्निंग

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, कहा- नए उप निबंधक कार्यालय से जमीन-जायदाद की Registry के लिए लोगों को नहीं जाना पड़ेगा दूर, निबंधन विभाग के 104 दफ्तरों के कायाकल्प की तैयारी, 10 और 20 रुपये के स्टाम्प की जगह सादे कागज पर शपथ पत्र को लेकर ली जा रही कानूनी राय

बाराबंकी, 8 सितंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिला मुख्यालय पर मंगलवार को
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवीन्द्र जायसवाल ने नए उप निबंधक कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पूरे दफ्तर का जायजा लेकर कहा इस दफ्तर के खुलने से आसपास के लोगों को जमीन-जायदाद व दूसरी संपत्तियों के दस्तावेजों के Registration के लिए दूर के कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

अतिरिक्त पैसा लिया तो होगी कार्रवाई

उद्घाटन के बाद रवीन्द्र जायसवाल ने निबंधन विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को साफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तय सरकारी शुल्क से एक रुपया भी ज्यादा लेने की शिकायत सही पाई गई तो संबंधित कर्मचारी या अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि निबंधन विभाग में किसी भी तरह की अतिरिक्त वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को तय शुल्क पर पारदर्शी तरीके से सेवाएं मिलें, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें:

104 रजिस्ट्री दफ्तरों का होगा कायाकल्प

रवीन्द्र जायसवाल ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि प्रदेश के 104 रजिस्ट्री कार्यालयों को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इन कार्यालयों में जरूरी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ कामकाज का तरीका भी बेहतर किया जाएगा। इसका मकसद अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ आम लोगों के लिए Registration प्रक्रिया को आसान बनाना है।

barabanki-new-sub-registrar-office-ravindra-jaiswal-warning (2)

10 और 20 रुपये के स्टाम्प पर भी चर्चा

मंत्री ने शपथ पत्र में इस्तेमाल होने वाले 10 व 20 रुपये के स्टाम्प को लेकर भी सरकार की आगे की योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को आसान बनाने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह कानूनी राय ले रही है कि शपथ पत्र के लिए स्टाम्प की जगह सादे कागज का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। इस बदलाव से लोगों को अनावश्यक औपचारिकताओं से राहत मिल सकती है। हालांकि व्यवस्था लागू करने से पहले कानूनी राय लेने के साथ तय प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों से मिले, व्यापारियों से जानी समस्याएं

नए उप निबंधक कार्यालय के उद्घाटन के बाद रवीन्द्र जायसवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों से भी बातचीत की। इस दौरान निबंधन सेवाओं से जुड़ी स्थानीय दिक्कतों, कार्यालय की व्यवस्था व लोगों को होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें  खोए मोबाइलों तक पहुंची Barabanki Police की ट्रैकिंग, 88 फोन खोजकर मालिकों को लौटाए

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button