Barabanki City

ई-रिक्शा में बीमार होने का ड्रामा…ड्राइवर भी साजिश में शामिल, दम्पति के साथ किया ये कांड

बस स्टेशन से शुगर मिल जाते समय ओवरब्रिज पर हुई घटना, तीन महिलाओं ने एक्टिंग कर उड़ा दी सोने की चेन, हॉस्पिटल जाने के नाम पर हुए फरार

बाराबंकी, 28 फरवरी 2026:

बाराबंकी शहर में ई-रिक्शा में सफर कर रहे बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाकर शातिर महिलाओं द्वारा चेन चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिलाओं ने पहले झगड़े और तबीयत खराब होने का नाटक किया और इसी दौरान करीब 15 ग्राम की सोने की चेन पार कर दी। मामले में कोतवाली नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शिवपुरी, शुगरमिल ग्वारी रोड निवासी शोभा राम गुप्ता पत्नी निर्मला के साथ बस अड्डे से देवा रोड रेलवे ओवरब्रिज की ओर जाने के लिए एक पुराने बैटरी ई-रिक्शा में बैठे थे। कुछ ही मिनट बाद तीन महिलाएं, जिनमें एक की गोद में छोटा बच्चा था, उसी रिक्शा में सवार हो गईं।

आरोप है कि रिक्शा चालक ने उन्हें आगे बैठा दिया और महिलाओं को पीछे बैठाया। आनंद भवन स्कूल के पास पहुंचते ही एक महिला ने उनकी पत्नी के पैर पर जोर-जोर से पैर दबाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर माहौल असहज हो गया। इसी बीच दूसरी महिला ने अचानक तबीयत खराब होने का नाटक शुरू कर दिया और पत्नी के कंधे पर सिर रख लिया।

ये भी पढ़ें:

दंपति ने कई बार चालक से रिक्शा रोकने को कहा, लेकिन चालक बहाने बनाता रहा और कहता रहा कि बीमार महिला को अस्पताल ले जाना है। ओवरब्रिज पार करने के बाद चालक ने दोनों को नीचे उतार दिया और तुरंत रिक्शा घुमाकर बस अड्डे की तरफ चला गया। कुछ कदम आगे बढ़ने पर दंपति को पता चला कि शोभा राम गुप्ता के गले से सोने की चेन गायब है। इसके बाद उन्होंने आसपास और जिला अस्पताल में तलाश की, लेकिन न तो रिक्शा मिला और न ही महिलाएं दिखाई दीं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Advertisement

शहर में ई-रिक्शा में इस तरह की वारदातें बढ़ने लगी हैं, जहां गिरोह महिलाओं और बच्चे का सहारा लेकर यात्रियों को भरोसे में लेते हैं और मौका मिलते ही जेवर या सामान पार कर देते हैं। कुछ दिन पहले लखपेड़ाबाग निवासी शिक्षिका अलका श्रीवास्तव के साथ ऐसे ही हादसा हुआ था। वो सेंट एंथनी स्कूल से लौट रहीं थीं। सीएमओ ऑफिस के पास पहले से सवार दो महिलाएं अचनाक बहाना बनाकर उतरीं। उनके जाने के बाद ही सोने की चेन गायब मिली।

ये भी पढ़ें  Apple Manager विवेक तिवारी हत्याकांड, 8 साल बाद फैसला, सिपाही प्रशांत दोषी, संदीप बरी, 21 को तय होगी सजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link