Barabanki City

Barabanki News : देवा मेले में जावेद अली की आवाज का चला जादू, ‘कुन फाया कुन’ से ‘श्रीवल्ली’ तक झूमता रहा पंडाल

Javed Ali Songs : मेगा नाइट में देर रात तक सजी रही सुरों की महफिल, जोधा अकबर, रॉकस्टार, गजनी के हिट गानों पर दर्शकों ने खूब बजाईं तालियां

बाराबंकी, 5 नवंबर 2026:

Deva Mela 2026 : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चल रहे देवा मेला एवं प्रदर्शनी की मेगा नाइट में बुधवार रात बॉलीवुड गायक इंडियन आयडियल फेम जावेद अली ने अपनी गायकी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच पर उनकी एंट्री के साथ ही तालियों से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद एक के बाद एक हिट गानों की प्रस्तुति ने संगीत प्रेमियों को देर रात तक बांधे रखा।

‘जश्न-ए-बहारां’ से शुरू हुआ गीतों का सफर

जावेद अली ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘मेरी अधूरी प्यास-प्यास’ गीत से की। इसके बाद फिल्म जोधा अकबर का ‘कहने को जश्न-ए-बहारां है’ सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। ‘तू जो मिला तो हो गया सब हासिल’ के बाद उन्होंने ‘अभी अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं है’ गाकर माहौल को रोमांटिक रंग में रंग दिया।

सूफियाना गीतों पर भी झूमे संगीत प्रेमी

कार्यक्रम में फिल्म रॉकस्टार का ‘कुन फाया कुन’, गजनी का ‘गुजारिश’, दिल्ली-6 का ‘अर्जियां’, इश्कजादे का टाइटल सॉन्ग, मर्डर-2 का ‘तू ही हकीकत’, पुष्पा का ‘श्रीवल्ली’, ‘नगाड़ा’, ‘तेरा दीदार हुआ’ सहित फिल्म रांझणा का ‘तुम तक’ गीत भी सुनने को मिला। उनकी आवाज में रोमांटिक से लेकर सूफियाना गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक तालियां बजाते रहे। कई लोग गीतों के साथ गुनगुनाते नजर आए।

ये भी पढ़ें:

Barabanki News देवा मेले में जावेद अली की आवाज का चला जादू, 'कुन फाया कुन' से 'श्रीवल्ली' तक झूमता रहा पंडाल (2)

Advertisement

सुरों का बेहतरीन साथ देता रहा संगीत

जावेद अली के साथ आए संगीत दल ने भी अपनी शानदार संगत से कार्यक्रम को खास बनाया। मनीष कुलकर्णी ने बेस गिटार, मान्टू गोसावी ने ऑक्टोपैड, लतेश परब ने तबला व परक्यूशन, सचिन तायड़े ने फ्लूट, अमन देसाई ने की-बोर्ड-1, अश्विन रोकड़े ने की-बोर्ड-2, रोहन नाडकर्णी ने ड्रम, रौनी सातमकर ने लीड गिटार पर संगत की।

टीम ने भी निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम के साउंड इंजीनियर धनंजय ववाले, लाइटिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले रूजवेल्ट डिसूजा, ग्राफिक्स में चंदन शर्मा, म्यूजिक प्रोडक्शन में निखिल जवारे ने अपनी भूमिका निभाई। साउंड, लाइटिंग, ग्राफिक्स की बेहतर व्यवस्था के बीच जावेद अली की प्रस्तुतियां देर रात तक जारी रहीं।

ये भी पढ़ें  परिवार रोजमर्रा के काम में था व्यस्त... अचानक कमरे से आई गोली की आवाज, बाराबंकी में टेंट कारोबारी की हुई दर्दनाक मौत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link