Barabanki City

बाराबंकी न्यूज : लूटपाट में नाकाम रहे दो बदमाश मुठभेड़ में हत्थे चढ़े, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

25 लाख के जेवर लूटने के लिए सराफा भाइयों पर की थी फायरिंग, दोनों पर दर्ज हैं 30 से अधिक मुकदमें, सिपाही को भी सीएचसी में कराया गया भर्ती

संदीप पटेल

बाराबंकी, 5 नवंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में सराफा कारोबारी से करीब 25 लाख रुपये के जेवर लूटने की कोशिश के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। गुरुवार रात रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के दुल्हदेपुर के पास पुलिस ने स्कूटी सवार दोनों आरोपियों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही की हथेली में भी गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीतापुर के राहुल पर दर्ज हैं डेढ़ दर्जन से अधिक केस

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिधौली सीतापुर निवासी राहुल दीक्षित और रामसनेहीघाट के सौरभ कुमार वर्मा के रूप में हुई है। राहुल पर 25 हजार रुपये, जबकि सौरभ पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। राहुल पर कई जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक जबकि सौरभ पर एक दर्जन केस दर्ज हैं। दोनों 28 अक्टूबर को कोटवा सड़क कस्बे के सर्राफा कारोबारी श्याम सोनी से लूट की कोशिश के मामले में वांछित थे।

ये भी पढ़ें:

28 अक्टूबर को की थी लूटपाट की कोशिश

दरअसल, घटना वाली रात श्याम सोनी अपने भाई सत्यम सोनी के साथ दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। गौरवा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक गिराने की कोशिश की थी। इसके बाद चार राउंड फायरिंग कर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लूटने का प्रयास किया था। कारोबारी की सतर्कता से बैग बच गया था। पुलिस को घटनास्थल के पास झाड़ियों से बैग मिला था।

Advertisement

बाराबंकी न्यूज लूटपाट में नाकाम रहे दो बदमाश मुठभेड़ में हत्थे चढ़े, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल (2)

दुल्हदेपुर के पास पुलिस ने की घेराबंदी

एएसपी रितेश कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार रात पुलिस टीम दुल्हदेपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही उन्होंने तमंचों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। मुठभेड़ में आरक्षी अभिषेक की हथेली में भी गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे बरामदकिए हैं। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की काली स्कूटी भी कब्जे में ली गई है।

ये भी पढ़ें  ईंधन की मारामारी के बीच तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों संग बैठक...हर पंप की होगी निगरानी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link