Barabanki City

बाराबंकी न्यूज : फोन पर ससुर को बताया ‘पत्नी को मार डाला’, घर में ताला लगाकर पति फरार, बिलखती मिली बेटी

शहर के रसूलपुर में हुई वारदात, सात घंटे बाद ससुराल पक्ष पहुंचा तो घर पर लटका मिला ताला, पुलिस ऑटो ड्राइवर पति की तलाश में जुटी

बाराबंकी, 4 नवंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में घरेलू विवाद के बाद शहर के रसूलपुर मोहल्ले में रहने वाली सीमा की हत्या उसके पति संदीप ने कर दी। वारदात के बाद संदीप ने अपने ससुर को फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद वह घर में ताला लगाकर फरार हो गया। दंपती की आठ साल की बेटी सिद्धि पड़ोस में रहने वाली दादी के पास बिलखती मिली।

ससुर को बताया कमरे में पड़ा है शव

सीमा के पिता धर्मेश के मुताबिक, रात में संदीप का फोन आया था। उसने पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात बताई। कुछ देर बाद उसने सीमा की हत्या करने की जानकारी देते हुए बताया कि शव घर के बीच वाले कमरे में पड़ा है। इसके बाद वह मकान में ताला लगाकर चला गया। करीब सात घंटे बाद धर्मेश मौके पर पहुंचे तो घर बंद मिला। इसके बाद सभासद के पति बृजेश ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

दस साल पहले की थी कोर्ट मैरिज

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एएसपी विवेक तिवारी, सीओ सिटी आफताब आलम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने परिवार के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। परिवार के मुताबिक, सीमा की शादी करीब दस साल पहले संदीप के साथ कोर्ट मैरिज से हुई थी। संदीप ऑटो चलाता था। काम के सिलसिले में दोनों का लखनऊ आना-जाना रहता था। कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सीमा अपने मायके चली गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद वह फिर संदीप के पास लौट आई थी।

ये भी पढ़ें:

बाराबंकी न्यूज फोन पर ससुर को बताया 'पत्नी को मार डाला', घर में ताला लगाकर पति फरार, बिलखती मिली बेटी (2)

Advertisement

अक्सर दोनों के बीच होता था झगड़ा

संदीप की मां ने बताया कि बेटे ने अपनी मर्जी से सीमा के साथ शादी की थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप की गैरमौजूदगी में एक बाहरी व्यक्ति उसके घर आता-जाता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। परिवार को आशंका है कि इसी विवाद के चलते सीमा की हत्या की गई। वहीं, संदीप के सौतेले बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि उसे दोनों के बीच चल रहे विवाद की जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले उसका संदीप से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।

पड़ोस में दादी के पास मिली आठ साल की बेटी

दंपती की आठ साल की बेटी सिद्धि कक्षा दो की छात्रा है। वो अक्सर पड़ोस में रहने वाली अपनी दादी सुनीता के पास रहती थी। घटना के समय बच्ची घर में थी या दादी के पास, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के कारणों, बच्ची की स्थिति, वारदात के समय की परिस्थितियों की जांच कर रही है। आरोपी संदीप की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत : जहरीला पदार्थ खाने से गई जान... जानें क्यों रहते थे बेटे से अलग

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link