Uttar Pradesh

वाराणसी : थाने में पंचायत के दौरान प्रेमी ने किया शादी से इनकार, युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 12 जून 2025:

यूपी के वाराणसी के बड़ागांव थाने में बुधवार को बुलाई गई पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर पुलिसकर्मियों के सामने ही जहर खा लिया। गंभीर हालत में युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि बड़ागांव की रहने वाली युवती और खान पट्टी गांव के पंकज पटेल के बीच तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई, तो उन्होंने विरोध जताते हुए पंकज के घर शिकायत की। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा, जिसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:

इस मामले को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बड़ागांव थाने बुलाया। थाने में पंचायत के दौरान युवती ने जब प्रेमी पंकज से शादी के लिए कहा, तो उसने तीन बार स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। पंकज के जवाब से आहत युवती ने मौके पर ही अपनी जेब से जहरीला पदार्थ निकालकर खा लिया।

Advertisement

जहर खाते ही युवती कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने पंकज पटेल को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें  उन्नाव में पहली बार ‘सनबर्न’ का धमाकेदार आगाज, लाखों दर्शकों के बीच गीत-संगीत का महाकुंभ कल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link