Unnao City

उन्नाव में पहली बार ‘सनबर्न’ का धमाकेदार आगाज, लाखों दर्शकों के बीच गीत-संगीत का महाकुंभ कल

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे मशहूर पॉप और इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक सिंगर ऋत्विक, अपने 50 सदस्यीय दल के साथ देंगे दमदार प्रस्तुति

उन्नाव, 7 फरवरी 2026:

यूपी के उन्नाव में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) महोत्सव ‘सनबर्न’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। हाई-वोल्टेज म्यूजिक, लेजर लाइट्स और ग्लोबल स्टार्स से सजे इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इसमें हजारों दर्शकों के जुटने की संभावना है।

देवराकला स्थित गंगोत्री ग्रीन्स फार्म हाउस में रविवार शाम 5 बजे से संगीत का यह महाकुंभ शुरू होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर पॉप और EDM सिंगर ऋत्विक रहेंगे। वे अपने 50 सदस्यीय दल के साथ दमदार प्रस्तुति देंगे। तेज रंग-बिरंगी रोशनी, भव्य स्टेज और हाई-एनर्जी म्यूजिक के बीच ऋत्विक की प्रस्तुति दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी।

‘सनबर्न’ महोत्सव को भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फेस्टिवल माना जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2007 में गोवा के समुद्र तट से हुई थी। तब से लेकर अब तक यह आयोजन गोवा, पुणे, मुंबई सहित देश के कई महानगरों में हो चुका है और हर बार इसने संगीत प्रेमियों का दिल जीता है। आयोजक भरत गुप्ता के मुताबिक सनबर्न दुनिया भर के टॉप डीजे, शानदार लाइटिंग, भव्य स्टेज प्रोडक्शन और ऊर्जावान प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:

ईडीएम डायरेक्टर ऋत्विक के मुताबिक ‘सनबर्न’ आमतौर पर तीन से पांच दिनों तक चलता है। इसमें एक साथ कई स्टेज पर परफॉर्मेंस होती हैं। इस उत्सव ने भारत को वैश्विक EDM मैप पर मजबूत पहचान दिलाई है। इसे विश्व के प्रतिष्ठित म्यूजिक फेस्टिवल्स में स्थान मिला है। कार्यक्रम में डेविड गुइएटा, डीजे एक्सवेलऔर सारा लांड्री जैसे विश्व प्रसिद्ध डीजे भी अपनी प्रस्तुति देंगे।दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन भी आयोजन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

ये भी पढ़ें  एक ही झटके में उजड़ गया घर : उन्नाव में गंगा स्नान करने निकले तीन सगे भाइयों की हादसे में मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link