Unnao City

गंगा एक्सप्रेसवे खून से लाल… हादसे में चार लोगों की गई जान, यातायात प्रभावित

उन्नाव के थाना आसीवन क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला था बाहर, दो मृतकों की हुई पहचान

प्रमोद पासी

उन्नाव, 12 जून 2026ः

यूपी के उन्नाव के थाना आसीवन क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में कुछ खराबी आने के कारण वह एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रास्ता खुलवाया।

ये भी पढ़ें:

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। यहां से गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। दो मृतकों की शिनाख्त उदय सिंह और अनुपम गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों प्रयागराज के रहने वाले हैं। अन्य दो की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Ganga Expressway पर हादसा, कुछ सेकेंड में कार बन गई कबाड़, मासूम समेत दो ने दम तोड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button