Unnao City

शादीशुदा पड़ोसन से चल रहा था इश्क…रुकावट बनी पत्नी को जहर देकर मार डाला

मायके वालों के हंगामे पर पुलिस ने पति, उसकी तीन बहनों व प्रेमिका पर दर्ज किया केस, पति और महिला हिरासत में

उन्नाव, 12 मई 2026:

बीघापुर क्षेत्र के बाबूखेड़ा मगरायर गांव में पति ने अपनी पत्नी को जहर देकर मार डाला। आरोप है कि वह पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से संबंध रखता था और पत्नी आरती इसका लगातार विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने महिला व पति को हिरासत में लिया है और केस दर्ज कर लिया है।

बिहार थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी कंधई लाल के मुताबिक उनकी बेटी आरती (40) की शादी गंगादीन से हुई थी। कोई संतान नहीं थी। कंधई लाल का आरोप है कि गंगादीन के पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से संबंध थे। आरती को जब इस बारे में पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया।

इसी दौरान आरती ने गंगादीन को कथित प्रेमिका के घर की तरफ से आते देखा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद गंगादीन ने आरती को जहर दे दिया और घर से भाग निकला। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा बंद रहा और कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा गया तो आरती मृत पड़ी थी।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और कथित प्रेमिका के घर के बाहर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। बाद में गंगादीन को गांव के बाहर खेत से पकड़ लिया गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि गंगादीन, उसकी तीनों बहनें और कथित प्रेमिका लंबे समय से आरती को परेशान कर रहे थे। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई थी। कथित प्रेमिका दो बच्चों की मां बताई जा रही है। उसका पति मुंबई में काम करता है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उन्नाव में सड़क हादसा... पीआरवी 112 में तैनात हेडकांस्टेबल ने दम तोड़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button