Unnao City

पत्नी और उसके रिश्तेदार का नाम लेकर युवक ने बनाया Video, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

चार साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया पत्नी से पिछले तीन-चार महीने से चल रहा था विवाद, परिवार का दावा लंबे समय से तनाव में था युवक, आत्महत्या से पहले मोबाइल में रिकॉर्ड किया वीडियो, पत्नी और उसके बुआ के बेटे पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप

प्रमोद पासी

उन्नाव, 27 जुलाई 2026:

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा में घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने अपनी पत्नी और उसके बुआ के बेटे को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पांच साल पहले हुई थी शादी, कई महीने से चल रहा था विवाद

ये भी पढ़ें:

मृतक की पहचान पवन राठौर के तौर पर हुई है। करीब पांच साल पहले पवन की शादी रागिनी राठौर से हुई थी। दोनों की चार साल की बेटी है। परिजनों के मुताबिक पवन होर्डिंग और बैनर बनाने का काम करता था। इसी काम से वह घर का खर्च चलाता था। परिजनों का कहना है कि पवन और उसकी पत्नी के बीच पिछले तीन-चार महीने से विवाद चल रहा था। इस वजह से वह काफी तनाव में था। परिवार का आरोप है कि घरेलू कलह के चलते पवन मानसिक रूप से परेशान रहता था।

मौत से पहले रिकॉर्ड Video से कही गंभीर बातें

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से पहले पवन ने अपने मोबाइल फोन पर एक Video बनाया था। वीडियो में वो अपने घर मे ही टीनशेड के पास खड़ा दिखाई देता है। इसमें उसने अपनी पत्नी रागिनी राठौर और उसके बुआ के बेटे का नाम लिया। पवन ने खुद को लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेलने की बात कहते हुए दोनों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया।

वीडियो व आरोपों की जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस अब इस वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसके साथ ही उसमें कही गई बातों की पुष्टि के लिए पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज कर सकती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन को भी जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल में मौजूद Video सहित दूसरे साक्ष्यों को देखा जा रहा है, जिससे घटना की पूरी स्थिति साफ हो सके।

ये भी पढ़ें  पिंजरे तक आया, शिकार भी छोड़ा, वन विभाग को चकमा देकर लौटा बाघ, गांवों में फैली दहशत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button