Unnao City

Unnao News : युवक ने शादीशुदा प्रेमिका संग जान दी, बाग में पेड़ से लटके मिले शव

बिहार थाना क्षेत्र में हुई घटना, दूर के रिश्ते में भाई-बहन बताए गए, रेलवे क्रॉसिंग के पास बाग में मिले शव, बीते साल नवंबर में युवती की हो गई थी शादी, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

उन्नाव, 11 अक्टूबर 2026:

यूपी के उन्नाव में रविवार को एक युवक-युवती के शव आम के बाग में पेड़ से लटके मिले। दोनों एक ही रस्सी के सहारे लटके थे। उनकी पहचान छत्ताखेड़ा गांव निवासी अभय कुमार (24) व महरामऊ गांव की प्रीति (22) के रूप में हुई। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

अलग-अलग समय पर घर से निकले थे दोनों

घटना बिहार थाना क्षेत्र के धमनीखेड़ा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। बाग से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, अभय छत्ताखेड़ा गांव में रहता था। उसके पिता बाबूलाल पासी बीमार रहते हैं। अभय एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। महरामऊ गांव निवासी प्रीति से उसके प्रेम संबंध थे। रविवार को दोनों अपने घरों से निकल गए थे। बाद में उनके शव धमनीखेड़ा गांव के पास बाग में मिले।

पिछले साल हुई थी प्रीति की शादी

प्रीति की शादी 30 नवंबर 2025 को बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। इन दिनों वह मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, वह रात करीब दो बजे घर से निकली थी। सुबह इसकी जानकारी होने पर परिवार ने पुरवा थाने में शिकायत दी थी। प्रीति चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन आरती है, जबकि भाइयों के नाम कुलदीप, सचिन व संदीप हैं। कुलदीप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, सचिन ढाबे पर काम करता है, जबकि संदीप दुबई में नौकरी करता है।

ये भी पढ़ें:

मौत की वजह तलाश रही पुलिस

बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में प्रेम संबंध की जानकारी मिली है। पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों ने किन परिस्थितियों में जान दी, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के गद्दों पर TMC का झंडा, FIR दर्ज, अफसरों पर कार्रवाई, फर्म लापता

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link