Sports

IND vs WI 3rd T20 : भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

इंदौर के होलकर स्टेडियम में शुरू हुआ मुकाबला, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला, बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है स्टेडियम की पिच

स्पोर्ट्स डेस्क, 11 अक्टूबर 2026:

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने चार विकेट से बाजी मारकर वापसी की। अब तीसरे मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत पर है। यह मैच सीरीज में बढ़त तय करने के लिहाज से अहम है।
ind-vs-wi-3rd-t20-indore-toss-west-indies-bowling-india-batting (2)

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलने पर सबकी नजरें टिकी हैं। पिछले मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 82 रन बनाए थे। ऐसे में उनके टीम में बने रहने की संभावना मजबूत मानी जा रही थी। वैभव को मौका मिलेगा या नहीं ये मैच शुरू होने से पहले साफ हो गया। उन्हें मौका नहीं मिला।

वेस्टइंडीज की टीम से बढ़ीं उम्मीदें

दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की थी। गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। ऐसे में कैरेबियाई टीम अपनी पिछली जीत की लय बरकरार रखने उतरी है।

ये भी पढ़ें:

बल्लेबाजों के लिए मददगार है स्टेडियम की पिच

इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। मैदान की छोटी बाउंड्री के चलते यहां बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। शाम के मुकाबले में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को इससे परेशानी हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी चुनी।

Advertisement

भारत का स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी

ये भी पढ़ें  मेजर ध्यानचंद की धरती पर पहुंची जूनियर हॉकी वर्ल्डकप ट्रॉफी, क्या फिर ताजा होंगी 2016 जीत की यादें?

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link