Unnao City

कुत्ते के भौंकने पर विवाद…पैर चटवाए व करंट लगाया, अपमानित किशोर ने लिया ये फैसला

प्रमोद पासी

उन्नाव, 23 अक्टूबर 2025 :

उन्नाव जिले के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मदऊखेड़ा गांव में 14 वर सुसाइड के लिये उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया गया कि 17 अक्टूबर को किशोर ऋतिक (14) पुत्र संजू अपने गांव के पास बरगदिया बाबा मंदिर में कथा सुनने गया था। लौटते समय जब वह हिंदूखेड़ा गांव पहुंचा तो वहां दबंग विशम्भर त्रिपाठी के घर के बाहर बंधा कुत्ता भौंकने लगा। ऋतिक ने कुत्ते को चिल्लाकर अपशब्द कहे, जिस पर विशम्भर ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद ऋतिक घर लौट आया।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ऋतिक की मां के अनुसार, अगले दिन 18 अक्टूबर को विशम्भर त्रिपाठी का साथी कृष्णा दुबे कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और ऋतिक को जबरन गाड़ी में बैठाकर विशम्भर के घर ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की गई और अमानवीय व्यवहार किया गया। मां का आरोप है कि आरोपी ने ऋतिक को अपने पैर चटवाए, पैर की धोवन पिलाई और करंट लगाया। इतना ही नहीं, इसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया गया। आरोप है कि घटना के बाद किशोर को छोड़ दिया गया।

इस अमानवीय व्यवहार से आहत होकर 19 अक्टूबर को ऋतिक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन 20 अक्टूबर को कानपुर ले जाते समय रास्ते में ऋतिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऋतिक की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी विशम्भर त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि “17 से 20 तारीख के बीच इतना कुछ होता रहा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।” वहीं, मृतक के पिता संजू चेन्नई में मजदूरी करते हैं और उनके लौटने का इंतजार किया जा रहा है, इसलिए शव का अंतिम संस्कार अभी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें  उन्नाव : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस...20 यात्री घायल, लखनऊ रेफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link