Unnao City

बहन से लव मैरिज करने वाले पति को जबरन खींच ले गए मस्जिद, फिर मचा हंगामा, तीन हिरासत में

बहन ने अपने परिजनों पर लगाया धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, महिला ने पुलिस से की मारपीट व धमकी देने की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रमोद पासी

उन्नाव, 14 जून 2026:

उन्नाव में प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर पति को धर्म बदलवाने के लिए मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद अपनी मर्जी से एक हिंदू युवक राजा तिवारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के नौ साल बीत गए हैं और उसके तीन बच्चे भी हैं। उसके मुताबिक शादी के बाद से कुछ रिश्तेदार इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और लगातार उसे व उसके पति को परेशान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

महिला का आरोप है कि अचानक रात में उसके घर पहुंचे उसके भाई, मामा के लड़के समेत चार लोगों ने उसके पति को जबरन मस्जिद लेकर चले गए। आरोपियों ने उस पर नमाज पढ़ने और धर्म बदलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई। उसे कच्चा मांस खाने को कहा गया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी पीटा गया, जिससे उसके पैर में चोट आई। पति के भी घायल होने की बात कही गई है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही हथियार होने की बात कहकर दोनों को डराने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला और उसके पति का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने नवी आलम, रौनक, नबी शेर व शब्बर निवासी उम्मीदों का शहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला ने घटना का वीडियो होने का भी दावा किया है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह : बिहार की जीत से गदगद रक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link