Uttarakhand

उत्तराखंड न्यूज : नई पार्टी का ऐलान, प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

राज्य स्वराज पार्टी ने बेरोजगारी, पलायन, भू-कानून को बनाया राजनीतिक एजेंडा, हीरा होगा पार्टी का चुनाव चिह्न, घोषणा पत्र जल्द होगा जारी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 29 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य स्वराज पार्टी ने नई पार्टी के रूप में कदम रखा है। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा से जुड़े बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष बॉबी पंवार ने देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में पार्टी गठन का ऐलान किया। पार्टी ने अपना चुनाव चिह्न हीरा घोषित किया है। बॉबी पंवार ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बेरोजगारी से स्थानीय अधिकारों तक मुद्दों पर फोकस

बॉबी पंवार ने कहा कि संकल्प एक विकल्प के नारे के साथ नई पार्टी बनाने की पहल की गई है। उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में चिंतन गोष्ठियों, जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान बेरोजगारी, पलायन, भू-कानून, स्थानीय अधिकारों की रक्षा सहित पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अब इन्हीं मुद्दों को लेकर राज्य स्वराज पार्टी के जरिए राजनीतिक लड़ाई आगे बढ़ाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:

भाजपा-कांग्रेस की नीतियों पर उठाए सवाल

पार्टी गठन की घोषणा के दौरान बॉबी पंवार ने भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग दोनों दलों की नीतियों से असंतुष्ट हैं। उनके मुताबिक, राज्य के प्रमुख मुद्दों का समाधान नहीं होने के कारण नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत महसूस की जा रही थी। पार्टी उत्तराखंड के हितों को केंद्र में रखकर काम करेगी।

Advertisement

घोषणा पत्र में रोजगार, पलायन पर रोक को प्राथमिकता

बॉबी पंवार ने बताया कि पार्टी जल्द अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, पलायन रोकने, जमीन व प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकार, पहाड़ी क्षेत्रों के संतुलित विकास जैसे मुद्दे शामिल किए जाएंगे। उन्होंने खुद दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना भी जताई। साथ ही समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन की संभावना खुली रखी।

uttarakhand-rajya-swaraj-party-bobby-panwar-chunav (2)

मोर्चे के पदाधिकारियों ने ली पार्टी की सदस्यता

राज्य स्वराज पार्टी के गठन के मौके पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सदस्यों व पदाधिकारियों ने नई पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अमित अग्रवाल, मनीष राणा, पवन हॉन्डा, संजू चमोला, विपिन पपोला, निधि पपोला, कमल, अमित क्षेत्री, पूर्व सैनिक सतेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक घनश्याम, आशीष, गौरव, दिव्यांश असवाल, संदीप, अहसान, शुभम गौड़, दिव्यांश बिष्ट, जगत, संजय शर्मा, नैतिक, तेजस, अमित श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, पिंकू, राजेश, देवेंद्र बिष्ट, सुमित अग्रवाल, बलदेव भंडारी व हरदेव पंवार शामिल रहे।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

पार्टी के शुभारंभ कार्यक्रम में त्रिभुवन सिंह चौहान, देवेश्वर भट्ट, भरत रावत, राजेंद्र भट्ट, चित्रपाल सजवान व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी समीर सजवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करेगी उत्तराखंड सरकार : सीएम धामी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link