Uttarakhand

शिक्षा मंत्री ने किया छात्रावास का लोकार्पण, बोले- छात्रों को प्रशिक्षण के साथ मिलेगा बेहतर आवासीय माहौल

डायट में 281.68 लाख रुपये से तैयार हुआ, धन सिंह रावत ने दी डीएलएड प्रशिक्षुओं को सुविधा, कहा- सरकार युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं के साथ उनके भविष्य को संवारने के लिए कर रही लगातार काम

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 25 सितंबर 2026ः

दूर-दराज क्षेत्रों से देहरादून आकर शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) देहरादून में 281.68 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण किया। समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रावास की सुविधा से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे वे आवास की चिंता से मुक्त होकर अपनी पढ़ाई एवं प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की शैक्षिक आवश्यकताओं के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी लगातार काम कर रही है। शिक्षक प्रशिक्षण में पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीकों और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि शिक्षक-शिक्षिकाएं नए प्रयोगों को अपनाकर छात्रों के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें। निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल ने कहा कि नवनिर्मित छात्रावास डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। इससे उनका प्रशिक्षण अनुभव अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा। डायट प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल ने छात्रावास के लोकार्पण को संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि छात्रावास के संचालन से प्रशिक्षुओं को आवासीय दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:

dehradun-diet-hostel-inauguration-education-minister-dhan-singh-rawat (2)

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत डीएलएड प्रशिक्षुओं के स्वागत गीत से हुई। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने जौनसारी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश की। इस अवसर पर सचिव विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद प्रसाद सेमल्टी, अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेंद्र सकलानी, संयुक्त निदेशक केएन बिजल्वाण, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक देहरादून प्रेमलाल भारती, डायट प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल सहित डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  ‘शुद्धिकरण’ विवाद : बारिश में कांग्रेसियों का सीएम आवास कूच, रोकने पर पुलिस से धक्का-मुक्की

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link