Hardoi City

इंस्टा पर आया लुभावना विज्ञापन… क्लिक होते ही मिनटों में खाली हो गया विकास का अकाउंट

कोतवाली देहात क्षेत्र में युवक के साथ ठगी, साइबर अपराधियों ने दो बैंक खातों से उड़ाए दो लाख रुपये, मैसेज आने पर ठगी का हुआ एहसास, पुलिस मामले की कर रही जांच

हरदोई, 14 जून 2026ः

साइबर अपराधी ठगी के नए-नए पैतरे आजमा रहे हैं। यूपी के हरदोई में एक युवक के साथ ठगों ने नया तरीका आजमाया। कोतवाली देहात क्षेत्र में युवक मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देख रहा था। उसने जैसे ही क्लिक किया तो मिनटों में दो बैंक खातों से दो लाख रुपये निकल गए और अकाउंट खाली हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम महोलिया शिवपार निवासी विकास गुप्ता मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रहा था। इसी दौरान स्क्रीन पर एक विज्ञापन आया। विकास के मुताबिक गलती से उसका हाथ लगने से विज्ञापन क्लिक हो गया। इसके बाद देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में अकाउंट से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए।

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिये युवक के दो बैंक खातों में एक से 93 हजार और दूसरे से 98 हजार रुपये उड़ा दिए। केवल तीन मिनट में विकास के दो बैंक खातों से 1.91 लाख रुपये निकल गए।

ये भी पढ़ें:

अकाउंट से पैसे कटने के मैसेज देखकर विकास घबरा गया। उसको समझ नहीं आया कि ये कैसे हो गया। कुछ देर बाद ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  फतेहपुर जिले में साथी की संदिग्ध मौत पर लेखपालों में आक्रोश...तहसील में प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button