Hardoi City

Hardoi News : जेल में महिला होमगार्ड की घुसपैठ, कपड़े फाड़कर वार्डर को फंसाने की धमकी, थाने पहुंचे अधीक्षक

जेलकर्मी के सरकारी आवास में बिना अनुमति रह रही महिला होमगार्ड, महिला को आश्रय देने वाले जेलकर्मी ने भी की गाली-गलौज, दोनों के खिलाफ केस दर्ज।

हरदोई, 25 अक्टूबर 2026:

यूपी के हरदोई जिला कारागार में तैनात एक कर्मचारी के साथ रह रही कानपुर देहात में तैनात महिला होमगार्ड ने जेल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। उसने मुख्य गेट पर अपने कपड़े फाड़कर वार्डर को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामला बढ़ने पर जेल अधीक्षक ने शहर कोतवाली पहुंचकर कर्मचारी अनिल कुमार व उसके साथ रह रही महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला पर जेल के सरकारी आवास में बिना अनुमति रहने, जेलकर्मियों से गाली गलौज करने सहित धमकियां देने के आरोप लगाए गए हैं.

मुख्य गेट पर जेल वार्डर के साथ हुआ विवाद

जेल अधीक्षक के मुताबिक डार्क अटेंडेंट अनिल कुमार के साथ रह रही उक्त महिला जेल के मुख्य गेट पर पहुंची। उसने जेल वार्डर अजय कुमार शुक्ला को अपने कपड़े फाड़कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला पर जेल के अन्य अधिकारियों के साथ भी अभद्रता करने का आरोप है। इसके बाद फोन करके गेट कीपर, हवलदार सहित दूसरे कर्मचारियों से भी गाली गलौज की गई।

सरकारी आवास में महिला के रहने पर भी सवाल

जेल अधीक्षक का कहना है कि जिला कारागार में डार्क रूम अटेंडेंट के पद पर तैनात अनिल कुमार पर जेल लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति रखा गया। जेल अधीक्षक ने अनिल कुमार पर भी शराब के नशे में जेल परिसर व सरकारी आवास में आने, साथी कर्मचारियों से गाली गलौज करने, विवाद करने सहित झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। अनिल स्थानीय निवासी होने की बात कहकर निपट लेने की धमकी देता है।

ये भी पढ़ें:

जेलकर्मियों के साथ बंदियों से भी की गई अभद्रता

अधीक्षक का कहना है कि आरोपी अनिल व महिला होमगार्ड द्वारा हेड जेल वार्डर अनिल कुमार त्रिवेदी, हेड जेल वार्डर कृष्ण पाल सिंह, जेल वार्डर अजय कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र शाहू व आनंद कुमार सिंह के साथ बंदियों के साथ भी अभद्रता की गई है। इस व्यवहार से जेलकर्मियों की सुरक्षा व परिसर के अनुशासन पर असर पड़ रहा है। एफआईआर में अनिल को नामजद करने के साथ कानपुर देहात में तैनात महिला होमगार्ड का जिक्र किया गया है। कोतवाली शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी...खबर सुन प्रेमी ने भी मौत को लगाया गले, सदमे में परिवार

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link