Lucknow City

Lucknow News : गोमती रिवरफ्रंट पर दिखेगी नवाबी विरासत, जल्द ही म्यूजिक व रंगीन रोशनी के बीच झूमेंगे फव्वारे

लोहिया पार्क में प्ले फाउंटेन और चिल्ड्रेन प्ले एरिया का निर्माण तेज, ग्रीन कॉरिडोर में बैकुंठ धाम से ला मार्टिनियर तक पुल पर जल्द दौड़ेंगे वाहन, एलडीए उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

लखनऊ, 25 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थलों और यातायात व्यवस्था को नया रूप देने की तैयारी तेज हो गई है। गोमतीनगर के लोहिया पार्क में म्यूजिक और रंगीन रोशनी से सजा प्ले फाउंटेन बच्चों के मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा तो गोमती रिवरफ्रंट पर वाटर बेस्ड लाइट एंड साउंड शो के जरिए लखनऊ की नवाबी संस्कृति, कला और समृद्ध विरासत को जीवंत किया जाएगा। दूसरी ओर ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत बैकुंठ धाम से ला मार्टिनियर तक पुल का निर्माण पूरा कर यातायात शुरू कराने की दिशा में भी काम तेज किया जा रहा है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
lucknow-gomti-riverfront-play-fountain-project (2)

लोहिया पार्क में बच्चों के लिए खास आकर्षण

लोहिया पार्क में विकसित किए जा रहे प्ले फाउंटेन में म्यूजिक के साथ रंग-बिरंगी रोशनी का नजारा देखने को मिलेगा। बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए यहां चिल्ड्रेन प्ले एरिया भी बनाया जा रहा है, जहां मल्टी एक्टिविटी झूले लगाए जा रहे हैं। एलडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक दिसंबर तक प्ले फाउंटेन को सुचारु रूप से शुरू करने का लक्ष्य है।इसके शुरू होने से पार्क में घूमने-टहलने आने वाले लोगों को एक नया आकर्षण मिलेगा और बच्चों के लिए मनोरंजन के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें:

पानी की स्क्रीन पर दिखेगी लखनऊ की नवाबी संस्कृति

गोमती रिवरफ्रंट को भी आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां वाटर बेस्ड लाइट एंड साउंड शो स्थापित किया जाएगा। इसके लिए वाटर स्क्रीन पर एडवांस्ड लेजर, लाइट एंड साउंड तकनीक और प्रोजेक्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास के साथ लखनऊ की नवाबी संस्कृति, कला और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। एलडीए के अनुसार नदी का जलस्तर घटने के बाद इस परियोजना के निर्माण पर काम किया जा रहा है।
lucknow-gomti-riverfront-play-fountain-project (3)

Advertisement

ग्रीन कॉरिडोर पर पुल का काम तेज करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रथमेश कुमार ने ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तीसरे चरण में बैकुंठ धाम से ला मार्टिनियर तक निर्माण कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने पुल के निर्माण में तेजी लाने के साथ शहीद पथ को जोड़ने वाली क्लोवरलीफ के काम में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बारिश के बाद जलस्तर घटने पर मिट्टी की भराई कराने और मरी माता मंदिर के पास जरूरी क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। इसके अलावा नाले और सड़कों के निर्माण से जुड़े कार्यों को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एलडीए के कई अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ की अनंत नगर योजना के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, LDA पर मुआवजे में कटौती का आरोप

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link