Sitapur City

नशे में धुत पिता के प्यार जताने का अंदाज बना मौत का सबब…मासूम बेटी की ऐसे गई जान

सीतापुर, 23 अक्टूबर 2025 :

सीतापुर जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत फुलरुवा जगन्नाथपुर में नशे की हालत में एक पिता ने अपनी नौ साल की बेटी को डराने के लिए कुएं में लटका दिया, लेकिन हाथ फिसल जाने से बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

गांव निवासी श्रवण कुमार की पुत्री लक्ष्मी (9) घर पर थी। इसी दौरान नशे में धुत होकर आए श्रवण ने उसे पकड़कर डराने के लिए कुएं के ऊपर से नीचे लटका दिया। बच्ची लगातार चिल्लाती रही, लेकिन पिता ने उसकी बात नहीं सुनी। अचानक श्रवण का हाथ फिसल गया और लक्ष्मी कुएं में जा गिरी। बेटी को बचाने की कोशिश में श्रवण खुद भी कुएं में कूद गया, लेकिन जब तक ग्रामीणों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में लेकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लक्ष्मी की मां की मौत करीब छह साल पहले हो चुकी है। इसी के बाद उसने शराब पीनी शुरू कर दी। वो घर मे अक्सर हंगामा खड़ा कर देता था। श्रवण अपनी बेटी लक्ष्मी और सात वर्षीय बेटे सत्यराम के साथ गांव में रहता था।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  अफवाह से मची अफरातफरी : लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, ‘तेल खत्म’ के बोर्ड से बढ़ी चिंता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link