Sitapur City

Sitapur : सरेशाम महिला के झुमके लूटकर भागा था बदमाश, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

पांच दिन पूर्व हुई थी लूट की वारदात, आरोपी की भागने की कोशिश नाकाम, 25 हजार रखा गया था इनाम, बिना नंबर की बाइक, कारतूस और लूटा गया झुमका बरामद

सीतापुर, 3 जुलाई 2026:

सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी 28 जून को महिला से कान का झुमका छीनने की वारदात के बाद से फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि बिसवां निवासी अंकित पाल गत 28 जून को अपनी बहन वीनू पाल को बाइक पर बिठाकर घर जा रहा था। रास्ते में भिठमनी नहर पटरी के पास शाम लगभग चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बहन के कान से सोने के दोनों झुमके लूट लिए। पुलिस सरेशाम हुई लूट की घटना में बदमाशों की खोजबीन कर रही थी।

शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर एसओजी और सकरन थाना पुलिस ने ओड़ा-झाड़ रसूलपुर रोड पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक, तमंचा व झुमका बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिक निवासी जठरा, थाना खमरिया खीरी के रूप में हुई है। उसका वर्तमान ठिकाना रुदपुर गांव बताया गया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  सीतापुर : महोली जंगल से वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ा...शावक अभी भी आजाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link