Unnao City

Cyber Crime Unnao : बीमा की फंसी रकम दिलाने के नाम पर 13 लाख ठगे, फर्जी अधिकारी बनकर करता रहा वसूली

मां की पॉलिसी का पैसा निकलवाने के लिए जमा की रकम, जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स तक के नाम पर ऐंठे रुपये, शिकायत के बाद साइबर थाने में केस दर्ज

उन्नाव, 30 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीमा पॉलिसी का फंसा पैसा वापस दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 13 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बांगरमऊ निवासी अनुज कुमार का आरोप है कि एक अनजान नंबर से फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताया था। उसने उनकी मां की पॉलिसी में फंसी रकम वापस दिलाने का भरोसा दिया, फिर अलग-अलग चार्ज के नाम पर पैसे जमा कराता रहा।

पहले मांगी सिक्योरिटी, फिर अलग-अलग नाम पर वसूली

अनुज के मुताबिक, फोन करने वाले व्यक्ति ने शुरुआत में 25 हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर अपने खाते में जमा कराए। इसके बाद इंश्योरेंस अकाउंट, जीएसटी, कोविड-19 फॉर्म, इनकम टैक्स व अकाउंट मर्ज करने के नाम पर रकम मांगी गई। पीड़ित का कहना है कि वह बताए गए खाते में पैसे जमा करते रहे, लेकिन उन्हें पॉलिसी की रकम वापस नहीं मिली। ठगी की रकम करीब 13 लाख रुपये तक पहुंच गई।

पैसे लेने के बाद बंद हो गया फोन

पीड़ित के अनुसार, रकम जमा कराने के बाद आरोपी का फोन बंद आने लगा। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। रकम अधिक होने के कारण उन्हें पांच अलग-अलग शिकायतें दर्ज करनी पड़ीं। अनुज ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:

साइबर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

अनुज कुमार का कहना है कि चूंकि पॉलिसी मां के नाम थी इसलिए वो चाहता था कि रकम निकल आये। इसी भावना में आकर वो साइबर ठग का जाल समझ नहीं पाया और फंसता गया। अनुज ने अपने पास मौजूद डिजिटल एविडेंस भी साइबर पुलिस को सौंपें हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को बुलाया...लंबे समय से चल रही थी दोनों में अनबन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link