Unnao City

बारिश में फिर धंसा गंगा एक्सप्रेसवे, ऊपर डाला कपड़ा, बैरिकेडिंग के बाद शुरू हुई मरम्मत

बशीरतगंज टोल प्लाजा के पास प्रयागराज जाने वाली लेन पर बना गड्ढा, रात में पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारियों ने देखा, करीब 300 मीटर पहले ट्रैफिक डायवर्ट किया, गड्ढे को कपड़े से ढकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मेंटेनेंस कंपनी ने सड़क की मरम्मत पूरी की, पानी की समस्या रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की तैयारी

प्रमोद पासी

उन्नाव, 1 सितंबर 2026:

यूपी के उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर भारी बारिश के बीच सड़क का एक हिस्सा धंस गया। बशीरतगंज टोल प्लाजा के पास प्रयागराज जाने वाली लेन पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा बन गया। गड्ढा करीब 5 फीट चौड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए बैरिकेडिंग की गई।

गड्ढे पर डाली गया रोड के कलर का कपड़ा

ये भी पढ़ें:

मामले का वीडियो सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा गड्ढे को ढकने के लिए डाले गए कपड़े को लेकर है। हालांकि हमारा प्लेटफार्म इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में सड़क के रंग से मिलते-जुलते कपड़े से गड्ढे को ढका हुआ दिख रहा है। इसके आसपास बैरियर लगाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद कपड़ा हटा दिया गया। इसे किसने डाला था, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रात में ही शुरू हुई मरम्मत की कार्रवाई

बताया गया कि सोमवार देर रात तेज बारिश के दौरान एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसी। पेट्रोलिंग कर रही मेंटेनेंस टीम ने रात में ही गड्ढे को देख लिया। इसके बाद मौके पर बैरिकेडिंग कर करीब 300 मीटर पहले ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट किया गया। मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया।

पानी भरने से बनी समस्या

पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मैनेजर आरएस मिश्रा के मुताबिक टोल प्लाजा के पास हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। नियम के मुताबिक सड़क से बिजली के तारों के बीच 14 मीटर की दूरी रखना जरूरी है। इसी वजह से टोल प्लाजा की ऊंचाई सीमित रखी गई। भारी बारिश के दौरान यहां पानी भरने से सड़क का हिस्सा धंस गया।
ganga-expressway-cave-in-unnao-basiratganj-toll-plaza-repair (2)

दो दिन पहले भी सामने आई थी समस्या

इससे पहले 17 अगस्त को सोनिक गांव के पास मिट्टी कटने से एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 200 मीटर हिस्सा प्रभावित हुआ था। इसकी मरम्मत में दो दिन लगे थे। अब बशीरतगंज टोल प्लाजा के पास हुए गड्ढे की मरम्मत पूरी कर दी गई है।

पानी की निकासी के लिए बनेगी सुरक्षा दीवार

मेंटेनेंस कंपनी के मुताबिक दोबारा पानी जमा न हो, इसके लिए टोल प्लाजा के किनारे सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। किसी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए मेंटेनेंस टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। गंगा एक्सप्रेसवे करीब 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है।

ये भी पढ़ें  बैकुण्ठ धाम ब्रिज पर नवंबर से दौड़ेंगे वाहन... लखनऊ में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button