Unnao City

उन्नाव : राहुल-सोनिया के समर्थन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन…पुलिस ने हिरासत में लिया

सरकार पर लगाया ईडी के दुरुपयोग का आरोप भाजपा कार्यालय के घेराव से पहले पुलिस ने रोका मार्च, हिरासत में लेकर बसों से पुलिस लाइन भेजा

प्रमोद पासी

उन्नाव, 18 दिसंबर 2025:

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के समर्थन में गुरुवार को उन्नाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को फर्जी बताते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने के लिए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। जैसे ही मार्च कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकला, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर बसें लगाकर रास्ता रोक दिया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2025-12-18 at 6.22.46 PM

पुलिस अधिकारियों ने बिना अनुमति निकाले जा रहे मार्च को कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बताया। आगे बढ़ने के प्रयास में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर पुलिस लाइन भेजा गया। इस दौरान भी कार्यकर्ता केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रहा है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका जा रहा है।

ये भी पढ़ें  बिहार : RJD सांसद संजय यादव को मिली धमकी, फोन पर मांगी गई 20 करोड़ की रंगदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link