Uttar Pradesh

यीडा में अमेरिकन सिटी: 6 साल में $32 अरब निवेश, ₹35 करोड़ की पहली किस्त जमा

नोएडा,1 जनवरी 2025

ग्रेटर नोएडा में यमुना अथॉरिटी (यीडा) के क्षेत्र में 1200 एकड़ जमीन पर बनने वाली अमेरिकन सिटी में पहला निवेश हो चुका है। यूएस बेस्ड कंपनी जॉन मैक्केन ने 100 एकड़ जमीन पर एजुकेशनल इंस्टिट्यूट स्थापित करने के लिए 35 करोड़ रुपये की पहली किस्त जमा की है। इसके अलावा, 1100 एकड़ जमीन के लिए भी निवेश जल्द शुरू होने की संभावना है। परियोजना के लिए शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है, जिसमें रेजिडेंशल हब, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शामिल होंगे।

अगले 6 वर्षों में इस परियोजना के तहत यमुना क्षेत्र में 32 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है। ब्लू स्काई वैंटेज नामक अमेरिकी कंसल्टेंसी कंपनी ने इस योजना का खाका तैयार किया है, जिसमें अमेरिकी संसद के आठ सीनेटर भी जुड़े हुए हैं। यह निवेश न केवल क्षेत्र में अमेरिकी संस्कृति को बढ़ावा देगा बल्कि भारतीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  चित्रकूट बाढ़ का कहर देख लौटे योगी का एक्शन, 48 घंटे में राहत किट, मकान-फसल के नुकसान का तत्काल सर्वे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link