Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री गायत्री की काली कमाई पर वार : लखनऊ में प्रापर्टी जब्त

लखनऊ, 19 नवंबर 2024:

यूपी की सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के कारनामों की परतें खुलने के हाथ उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। आयकर विभाग ने गायत्री की बेनामी संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को एक टीम ने यूपी की राजधानी लखनऊ के खरगापुर और आशियाना में गायत्री प्रजापति की प्रापर्टी जब्त की।

यह कार्रवाई करने पहुंची इनकम टैक्स की टीम ने मुनादी कराकर कार्रवाई के बारे में लोगों को अवगत कराया। कार्रवाई का बोर्ड भी लगा दिया। मालूम हो कि लखनऊ स्थित चार बेनामी संपत्तियों की इनकम टैक्स ने पहचान की थी। विभाग की बेनामी संपत्ति निषेध इकाई ने इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने का पत्र भी उप निबंधक कार्यालय भेजा था। जांच में पता चला है कि ये संपत्तियां गायत्री ने खनन घोटाले की काली कमाई से अपने करीबियों के नाम खरीदी थीं।

ये भी पढ़ें  UP में 3 आईएएस और 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, अरविन्द कुमार मिश्रा बने अपर निदेशक सूचना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link