Uttar Pradesh

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बयान वायरल, बोले- ‘7 दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाए तब यहां पहुंचा’

सुल्तानपुर,19 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपने बेबाक बयानों की वजह से फिर चर्चा में हैं। सुल्तानपुर की एक जनसभा में उन्होंने कहा, ‘हम यहां ऐसे नहीं पहुंचे हैं। 7 दरोगा के हाथ-पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फेंकवा कर तब मैं यहां पहुंचा हूं।’ उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके बयान पर जनसभा में मौजूद लोग तालियां बजा रहे हैं।

यह बयान 14 मार्च को होली के दिन हुए एक विवाद के संदर्भ में आया है। सुल्तानपुर के शाहपुर गांव में रंग खेलने को लेकर दलित और निषाद परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें 65 वर्षीय दलित महिला सुनरा देवी की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार निषाद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनमें से चार को पुलिस ने जेल भेज दिया।

मामले पर संजय निषाद ने मंच से पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग इस मामले में फर्जी फंसाए गए हैं, उनके नाम निकलवाए जाएं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने डीएम और एसपी से बात की है और जल्द ही मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। निषाद ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर कोई दरोगा किसी निषाद भाई को फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश करेगा तो उसे जेल भिजवा दूंगा।’

ये भी पढ़ें:

संजय निषाद मंगलवार को सुल्तानपुर के चांदा इलाके के मदारडीह गांव में निषाद पार्टी की जनाधिकार यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें  यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : 14 आईएएस और 6 पीसीएस अफसरों के तबादले, कई डीएम बदले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button