Uttar Pradesh

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदना महंगा! 1 अप्रैल से सर्किल रेट में 70% तक बढ़ोतरी संभव

नोएडा,17 मेंस 2025

गौतमबुद्ध नगर में 1 अप्रैल 2025 से नए सर्किल रेट पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, सर्किल दरों में 30 से 70% तक बढ़ोतरी हो सकती है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवासीय सर्किल दरें 30% तक बढ़ सकती हैं, जबकि जेवर क्षेत्र में कृषि भूमि के सर्किल रेट में 70% तक वृद्धि संभव है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नई दरों की घोषणा होगी। इस खबर से घर खरीदार चिंतित हैं, खासकर वे लोग जो सालों से अपने फ्लैट के कब्जे का इंतजार कर रहे हैं। जेआईएल रियल एस्टेट अलॉटीज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष मोहन गुप्ता ने सरकार से मांग की है कि अटकी परियोजनाओं के खरीदारों को स्टांप शुल्क में कुछ राहत दी जाए।

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सर्किल रेट को बाजार दर के करीब लाना जरूरी है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कारण संपत्ति की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। सर्किल रेट को अंतिम रूप देने से पहले इसे सार्वजनिक प्रतिक्रिया के लिए रखा जाएगा, जहां आम जनता को 15 दिनों तक अपनी राय देने का मौका मिलेगा, उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट में जंग तेज : ईरान पर हमले, ट्रंप का अल्टीमेटम, रेलवे से दूर रहने की इजराइली चेतावनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link