Uttar Pradesh

“बड़े भाई की बारात से पहले छोटा भाई लड़की लेकर फरार!”

मिर्जापुर,28 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शादी के दिन एक अनोखा मामला सामने आया। 25 नवंबर को एक घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, बारात निकलने की तैयारी चल रही थी, और घर में खुशी का माहौल था। इसी बीच दूल्हे का छोटा भाई अचानक गायब हो गया।परिवार वालों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बाद में पता चला कि दूल्हे का छोटा भाई पड़ोस की एक गैर बिरादरी की लड़की से प्रेम करता था और बारात के दिन उसे लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद लड़की की मां ने राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक और लड़की की तलाश की जा रही है। घटना ने पूरे गांव में हलचल मचा दी है, और शादी का उत्सव इस अप्रत्याशित घटना की वजह से चर्चा का विषय बन गया।

ये भी पढ़ें  देश की सरहद पर भी पड़ोसी मुल्क से साझा हुईं गणतंत्र दिवस की खुशियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link