Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : लव मैरिज के दो माह बाद दलित युवक की गोली मारकर हत्या, साले पर आरोप

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 10 अगस्त 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले के कुड़वार क्षेत्र के भंडरा परशुरामपुर गांव में रविवार तड़के 22 वर्षीय दलित युवक नवनीत कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब नवनीत सुबह खेत से लौट रहा था। हमलावरों ने रास्ते में उसे गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक नवनीत ने लगभग दो माह पहले गांव की ही युवती शिवानी से प्रेम विवाह किया था। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मृतक की पत्नी शिवानी ने बयान में अपने भाई रजनीश पर हत्या का आरोप लगाया है।

Advertisement

घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। उसकी दो बहनें हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें  चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है पाकिस्तान टीम : रवि शास्त्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link