Uttar Pradesh

आगरा : मकान देने के बहाने करोड़ों हड़पे, बिल्डर हिरासत में

मयंक चावला

आगरा, 12 दिसंबर 2024:

यूपी के आगरा में मकान बेचने के नाम पर लोगों के
करोड़ों रुपये हड़पने वाले बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल को सदर तहसील की टीम ने हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई रेरा के निर्देश पर की गई।

बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल को रेरा और राजस्व विभाग ने कई बार रुपयों की वसूली के लिए नोटिस दिए गए थे। बिल्डर ने कोई भी जवाब नहीं दिया और न ही लोगों के रुपये वापस किए। इसके बाद रेरा ने राजस्व विभाग को बकाया राशि बिल्डर से वसूलने के लिए निर्देश दिए। उसके तहत
सदर तहसील की राजस्व टीम ने शैलेंद्र अग्रवाल को बुधवार को हिरासत में ले लिया। उससे बकाया राशि वसूलने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिल्डर 33 करोड़ रुपये का बकाएदार बताया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  "कल्पवास: स्टीव जॉब्स की पत्नी का नाम और गोत्र का स्वामी कैलाशानंद महाराज ने किया खुलासा"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link