Uttar Pradesh

राम मंदिर की सुरक्षा होगी अभेद्य, चारों ओर बनेगी ऊंची बाउंड्री वॉल

अयोध्या,11 मार्च 2025

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए चारों ओर ऊंची और मजबूत बाउंड्री वॉल बनाने की योजना तैयार की गई है। राम मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कदम जरूरी है। पिछले कुछ महीनों में राम मंदिर को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आई हैं, जिसके चलते मंदिर क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित करने का निर्णय लिया गया है।

इस बाउंड्री वॉल की ऊंचाई लगभग 14 से 16 फीट होगी, जिसके ऊपर अतिरिक्त 3 फीट स्टील वायर लगाया जाएगा। यह दीवार जेल और पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की तरह मजबूत होगी, जिससे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश असंभव हो जाएगा। इस निर्माण कार्य की शुरुआत मंदिर के उत्तरी हिस्से से की जाएगी और इसे अगले एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को और अधिक अभेद्य बनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  यूपी-जापान के मिलन पर तेजस्वान-दिव्यास्त्र ने खींचा ध्यान, प्रदर्शनी में दिखा स्वदेशी टेक्नोलॉजी का दम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link