Uttar Pradesh

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और विधायक आशुतोष को कोर्ट नोटिस, 16 जनवरी को सुनवाई

बदायूं,6 जनवरी 2025

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य समेत अन्य के खिलाफ दाखिल अपील को न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। इन पर विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान गिफ्ट बांटने और महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप थे। इसके अलावा मतगणना के दौरान उप जिला मजिस्ट्रेट से अभद्रता और सरकारी वाहन को रोकने के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई थी। पहले निचली अदालत ने इन सभी को दोषमुक्त करार दिया था, लेकिन अब शासकीय अधिवक्ता की अपील पर मामला फिर से खुला है।

विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में 4 जनवरी को धर्मेंद्र यादव के मामले की सुनवाई हुई, जबकि विधायक आशुतोष मौर्य और अन्य के प्रकरण में 16 जनवरी को सुनवाई होगी। अदालत ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। दोनों मामलों में सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश पूनम सिंह की अदालत में हो रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पत्नी को जबरन ले जाने पहुंचे दामाद ने ससुर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link