NationalUnnao City

वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी…एक मकान में 45 नाम दर्ज, मिले सिर्फ तीन, एडीएम बोले-जांच होगी

एसाईआर में लगे BLO ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पड़ोसियों का कहना है कि इस घर में कभी इतने लोग नहीं रहे

प्रमोद पासी

उन्नाव, 2 दिसंबर 2025:

उन्नाव में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाता सूची में बड़ी अनियमितता सामने आई है। पूरन नगर के एक मकान में जांच के दौरान ऐसी गड़बड़ी मिली कि अधिकारी भी हैरान रह गए। यहां एक मकान के पते पर 45 वोट दर्ज थे लेकिन वहां रहने वाले सिर्फ तीन लोग ही वैरिफाई हुए। एडीएम ने जांच की बात कही है।

जिले में इस समय SIR का काम चल रहा है। इसी दौरान पूरन नगर स्थित मकान नंबर 57 की वोटर लिस्ट में 45 लोगों के नाम दर्ज थे। लेकिन जब बूथ लेवल अधिकारी (BLO) राजीव कुमार मौके पर पहुंचे, तो घर में सिर्फ तीन निवासी ही मिले। मकान मालिक से पूछने पर उसने बताया कि बाकी 42 नामों के बारे में वह कुछ नहीं जानता।

ये भी पढ़ें:

BLO ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पड़ोसियों का कहना है कि इस घर में कभी इतने लोग नहीं रहे। वोटर लिस्ट में दर्ज अधिकांश नामों के लोगों को उन्होंने क्षेत्र में आते-जाते भी नहीं देखा। इससे सूची में फर्जी प्रविष्टियों की आशंका और मजबूत हो गई है।

Advertisement

अपर जिलाधिकारी (ADM) सुशील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां हैं, जहां बाहर से आने वाले मजदूर समय-समय पर रहते हैं, जिससे कुछ नाम जुड़ जाते हैं। लेकिन पूरी सच्चाई की जांच के लिए टीमें भेजी गई हैं और रिपोर्ट जल्द सामने आएगी।

ये भी पढ़ें  बांग्लादेश में चुनाव कराने को क्यों मजबूर हुए मोहम्मद यूनुस? जानिए 3 अहम वजहें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link