Unnao City

एक्सप्रेसवे पर 100 की स्पीड में ड्राइवर को आई झपकी… बस पलटी, दरोगा-कैदी समेत 6 की मौत

दिल्ली से बिहार जा रही निजी स्लीपर बस औरास क्षेत्र में हुई हादसे का शिकार, सो रहे थे ज्यादातर यात्री, तेज टक्कर से बस गार्डरेल तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंची, 22 लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर, दोनों लेन पर जाम रहा ट्रैफिक

प्रमोद पासी

उन्नाव, 26 मई 2026:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के औरास इलाके में मंगलवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही निजी ट्रैवल्स एजेंसी की स्लीपर बस चालक को झपकी आने के बाद अनियंत्रित हो गई। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बस निंभाखेड़ा अंडरपास के पास पुलिया के डिवाइडर से टकराई, फिर एल्युमिनियम गार्डरेल तोड़ते हुए भारी वाहनों की लेन में पलट गई।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 12.07.57 PM (1)

ये भी पढ़ें:

दिल्ली से बिहार जा रही एसी बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग नींद में थे। बस पलटते ही यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे पर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट बाद यूपीडा की टीम और औरास पुलिस मौके पर पहुंची। खिड़कियों को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। राहत-बचाव शुरू कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-05-26 at 12.07.58 PM

डॉक्टरों ने बिहार पुलिस के दरोगा रविचरन और हरियाणा निवासी कैदी छत्रपाल तोमर को मृत घोषित कर दिया। दोनों दिल्ली से बयान दर्ज कराकर लौट रहे थे। उनके साथ मौजूद एक सिपाही घायल हो गया। हादसे में गोरखपुर निवासी सुरेश कुमार जायसवाल, विजेशी गुप्ता और विजय कुमार की भी मौत हुई है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 12.07.57 PM

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की दोनों लेन पर यातायात प्रभावित रहा। करीब एक घंटे तक भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही बाधित रही। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस हटाकर रास्ता खाली कराया गया। सीएचसी औरास से 21 घायलों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। घायलों में गोरखपुर, बस्ती, बिहार, दिल्ली, कुशीनगर और औरैया के यात्री शामिल हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सिलेंडर ब्लास्ट से उड़ा मकान...महिला की मौत, पति व 5 साल का बेटा गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link