Unnao City

उन्नाव: तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंदा… तीन की मौत, चार घायल

अजगैन थाना क्षेत्र में आमने-सामने की टक्कर से मचा कोहराम, डंपर चालक फरार, अपनों की लाशें देख रोड पर घण्टों बिलखते रहे परिजन

प्रमोद पासी

उन्नाव, 13 दिसंबर 2025:

अजगैन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मकूर गांव के पास इंडिया पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार डंपर और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार ड्राइवर समेत सात लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:

56c0ea0a-3758-4f23-af39-c90e203a582f

Advertisement

सूचना मिलते ही अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त ऑटो में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिजन अपनों की लाशें देख घण्टों बिलखते रहे।

हादसे में 60 वर्षीय पुत्तीलाल लोधी, 45 वर्षीय रमाशंकर निवासी मद्दूखेड़ा अजगैन और एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार डंपर मोहान की ओर से आ रहा था। टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  चंद्रशेखर आजाद भी 2027 की जंग की तैयारी में जुटे... टिकट के दावेदारों का खुद ले रहे इंटरव्यू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link