Unnao City

नामित सभासदों ने ली शपथ…समारोह में विधायक ने गिनाए विकास के प्लान

नगर पंचायतों में शासन की ओर से नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, पुरवा में करीब 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन भी हुआ

प्रमोद पासी

उन्नाव, 29 मई 2026:

उन्नाव के पुरवा और मौरावां नगर पंचायत कार्यालयों में शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। शासन की ओर से नामित छह सभासदों को उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पुरवा विधायक अनिल सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कि शासन ने पुरवा और मौरावां नगर पंचायत में तीन-तीन सभासद नामित किए हैं। मौरावां नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन विवेक सेठ मौजूद रहे, जबकि पुरवा नगर पंचायत में चेयरमैन रेनू गुप्ता ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें:

शपथ लेने के बाद नव नामित सभासदों ने नगर के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से काम करने का भरोसा दिलाया। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि नामित सभासद नगर पंचायतों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल सिंह ने पुरवा नगर पंचायत में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। इनमें सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण समेत कई जनहित से जुड़े काम शामिल हैं। विधायक ने अफसरों से कहा कि सभी विकास कार्य तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं, ताकि छोटे नगरों में भी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार व नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अब बोलेंगे 'मेरी योजना' किताब के पन्ने...धामी ने जारी किया ऑडियो वर्जन, आसान हुई योजनाओं की जानकारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button