Unnao City

उन्नाव : शराब के नशे में गांव की बाजार में मचाते थे उत्पात… विरोध किया तो पीट-पीट कर ले ली जान

बाजार लगवाने वाले व्यक्ति के साथ हुई वारदात, बेटे में दर्ज कराया नामजद मुकदमा

प्रमोद पासी

उन्नाव, 6 अक्टूबर 2025 :

उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव में बाजार लगवाने वाले एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान करन यादव (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संतराम निवासी मर्दनखेड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, करन यादव गांव में बाजार लगवाने का कार्य करते थे। बताया गया कि डल्लूमऊ गांव निवासी अमित यादव, सर्वेश यादव, वीरेन्द्र यादव और पप्पू यादव आए दिन शराब के नशे में दुकानदारों से अभद्रता करते थे। मृतक कई बार इनके व्यवहार का विरोध कर चुका था, जिससे चारों उससे रंजिश मानने लगे थे।

ये भी पढ़ें:

रविवार शाम लगभग 5 बजे करन यादव अपने मोबाइल की मरम्मत कराने के लिए ग्राम देवतारा स्थित सतेंद्र की दुकान पर गए थे। इसी दौरान चारों आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी औरास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शुभम यादव की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  कॉलेज की जमीन बचाने को कमेटी का पैदल मार्च, कहा...छात्रों का भविष्य बचाएं, अवैध कब्जा हटे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link