Unnao City

UNNAO News : सविता सेन समाज को 4% हिस्सेदारी की मांग, रामचंद्र प्रधान बोले- एकजुटता से बढ़ेगी ताकत

सविता महासभा के परिवार मिलन समारोह में कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक योगदान पर चर्चा,हाईस्कूल-इंटर के मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया सम्मान, समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

प्रमोद पासी

उन्नाव, 20 सितंबर 2026:

यूपी के उन्नाव जिले के शुक्लागंज में सविता महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से परिवार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने सविता सेन समाज को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से समाज की चार प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

कर्पूरी ठाकुर के संघर्ष को किया याद

रामचंद्र प्रधान ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर बात रखी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के साथ सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण काम किए। उनके जीवन और विचारों से समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:

बोले, एकजुटता से सामने आएगी समाज की ताकत

एमएलसी ने कहा कि सविता सेन समाज के लोग किसी एक गांव या स्थान पर बड़ी संख्या में एक साथ नहीं रहते। ऐसे में समाज की वास्तविक संख्या और सामूहिक ताकत का सही आकलन नहीं हो पाता। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुटता बढ़ाने के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। रामचंद्र प्रधान ने कहा कि सविता सेन समाज को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से समाज की चार प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
unnao-news-savita-sen-samaj-ramchandra-pradhan-karpoori-thakur (2)

मेधावी बच्चों को मेडल देकर किया सम्मान

कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पास हुए समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को रामचंद्र प्रधान ने मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी। समारोह में शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में सविता महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  भतीजे ने दी थी चाची की हत्या की सुपारी...पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को दबोचा, पैर में लगी गोली

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link