Unnao City

प्राथमिक विद्यालय में SIR फॉर्म को लेकर बवाल… भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लगाया हमले का आरोप

कहासुनी हाथापाई में बदल गई और प्रधान प्रतिनिधि व उनके समर्थकों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, स्कूल में दिखा दहशत का माहौल

प्रमोद पासी

उन्नाव, 12 दिसंबर 2025:

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब SIR फॉर्म भरवाने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज कुशवाहा पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगा। सरकारी प्रक्रिया के तहत फॉर्म भरने के दौरान हुई इस घटना ने विद्यालय में अफरा-तफरी फैला दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष विश्वकर्मा दर्जनों समर्थकों के साथ स्कूल पहुंचे और मंडल अध्यक्ष नीरज कुशवाहा से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि फॉर्म में फर्जी नाम शामिल कराने का दबाव बना रहे थे। नीरज कुशवाहा ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए इसका विरोध किया तो स्थिति और बिगड़ गई। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई और प्रधान प्रतिनिधि व उनके समर्थकों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:

नीरज कुशवाहा ने बताया कि वे केवल पात्र लोगों के फॉर्म भर रहे थे, लेकिन प्रधान प्रतिनिधि जबरन नियम विरुद्ध नाम शामिल करवाना चाहते थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान विद्यालय स्टाफ और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से भाग चुके थे।

Advertisement

घटना के कारण विद्यालय में मौजूद बच्चों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया। कोतवाल सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलते ही मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश :  चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद महू में दो गुटों में झड़प, वाहनों में आगजनी, पथराव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link