Unnao City

बस-बाइक की टक्कर में छात्र ने दम तोड़ा…दोस्त की हालत नाजुक

घायल दोस्त की डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौरावां पुलिस मौके पर पहुँची और बस व बाइक को कब्जे में ले लिया

प्रमोद पासी

उन्नाव, 22 नवंबर 2025:

उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बरखंडी मंदिर के पास एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सुमित नामक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका मित्र उमंग अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

बताया गया कि ग्राम शिवगढ़ निवासी सुमित और उमंग परीक्षा देने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे बरखंडी मंदिर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बस उनकी बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर में दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुँचाया। सुमित की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। उमंग की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौरावां पुलिस मौके पर पहुँची और बस व बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें  उन्नाव रेप केस : पूर्व MLA कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका... जमानत पर ब्रेक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button