Uttar Pradesh

लखनऊ एयरपोर्ट : उड़ान से पहले विमान में तकनीकी गड़बड़ी… हैदराबाद की फ्लाइट निरस्त

लखनऊ, 13 जुलाई 2025:

अहमदाबाद हादसे के बाद देश में हवाई सुरक्षा को लेकर यात्रियों की चिंता कम नहीं हो रही है। रविवार को यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक विमानन संकट देखने को मिला। एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-2816 को उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण निरस्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान टैक्सी-वे से रनवे की ओर बढ़ने ही वाला था कि पायलट को कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई। तुरंत क्रू ने एटीसी को सूचित किया और विमान को रोक दिया गया। सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया और जांच शुरू हुई।

इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। अंततः उड़ान को निरस्त कर दिया गया। उड़ान के रद्द होने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने विरोध किया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए एयरलाइन ने कुछ यात्रियों को पूरा रिफंड वापस कर दिया, जबकि कुछ यात्रियों को नजदीकी होटलों में ठहराया गया। एयरलाइन की ओर से यह भी विकल्प दिया गया कि जो यात्री अगली सुबह यात्रा कर सकते हैं, उन्हें सोमवार की फ्लाइट में समायोजित किया जाएगा

ये भी पढ़ें  Ram Mandir चढ़ावा विवाद पर अयोध्या में गरजे अजय राय, बोले- चंपत राय की हो गिरफ्तारी, सिटिंग जज से कराएं जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link